राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने देश की सेना को क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग व देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए तय्यार बताया। इरना की रिपोर्ट के अनुसार श्री अहमदी नेजाद ने आज इस्लामी गणतंत्र ईरान में राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर फ़ार्स खाड़ी क्षेत्र के महत्व और इसकी संवेदनशीलता की ओर संकेत करते हुए कहाःक्षेत्र के राष्ट्रों व सरकारों की सामूहिक भागीदारी से सुरक्षा स्थापित होगी और विदेशी सेनाओं की उपस्थिति का परिणाम मतभेद और अशांति के सिवा कुछ और नहीं है। उन्होंने ईरानी राष्ट्र को विश्व का सबसे अधिक शांतिप्रेमी राष्ट्र बताया और बल दिया कि ऐतिहासिक दस्तावेज़ के आधार पर ईरानियों ने राष्ट्रों के सुख दुख में स्वयं को सदैव भागीदार समझा है। ईरानी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार स्पष्ट कियाः ईरानी सेना देश की भूमि पर शत्रु के किसी भी संभावित आक्रमण व षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगी। ईरान में राष्ट्रीय सेना दिवस आज दक्षिणी तेहरान में इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के रौज़े के बाहर मनाया गया जिसमें राष्ट्रपति अहमदी नेजाद सहित देश के वरिष्ठ सेनाधिकारियों ने भाग लिया। .......166
16 अप्रैल 2012 - 19:30
समाचार कोड: 309286
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने देश की सेना को क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग व देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए तय्यार बताया.........